पाठ 1 · परिचय
प्रयोग (experiment) क्या है?
एक लाइन में: आप कोई चीज़ जानबूझकर बदलते हैं और देखते हैं कि क्या होता है, ताकि कह सकें कि बदलाव किस वजह से हुआ।
टमाटर के 6 गमले। 3 को खाद मिली, 3 को नहीं। एक महीने बाद ऊँचाई नापी। अगर खाद वाले पौधे साफ़ तौर पर लंबे हैं, तो खाद ने काम किया।
3 सुनहरे नियम (R.A. Fisher)
कौन-से गमले को खाद मिलेगी, यह लॉटरी से तय करें। इससे कोई छिपा पक्षपात नहीं आता।
हर treatment के लिए एक से ज़्यादा गमले रखें। एक गमला तो बस किस्मत से अच्छा निकल सकता है।
एक जैसी चीज़ों की आपस में तुलना करें, जैसे एक ही शेल्फ़ के गमले।
- पहले योजना, फिर डेटा। विश्लेषण की ज़्यादातर गड़बड़ियाँ असल में योजना की गड़बड़ियाँ होती हैं।
- Treatment बनाम control एक factor है जिसके दो level हैं, दो factor नहीं।